
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 15 साल की उम्र में...
15 साल की उम्र में जाह्नवी कपूर अश्लील वेबसाइट पर अपनी तस्वीर देखकर हो गई थी हैरान! जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा-मजे के लिए जाते थे लड़के

मुंबई। बॉलीवुड में स्टार्स की पॉपुलैरिटी जितनी तेजी से बढ़ती है, उतनी ही तेजी से उनसे जुड़े विवाद भी सामने आ जाते हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ, जब उन्होंने अपनी ही तस्वीर को एक अश्लील वेबसाइट पर देखी। इस घटना ने उन्हें हैरान कर दिया और उन्होंने खुद इस बारे में खुलकर बात की।
जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने टीनेज के बारे में बात की, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि जब वो केवल 15 साल की ही थीं, तो उन्हें अपनी एक तस्वीर ऐसी वेबसाइट पर दिखी, जहां उनका इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया था।
एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इसे तब देखा जब वो अपने आईटी क्लास के लिए गई थीं। जान्हवी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो डीपफेक था या नहीं, लेकिन कुछ ऐसा ही था। मैंने अपनी एक तस्वीर एक अश्लील साइट पर देखी। हमारे स्कूल में आईटी की क्लास थी और लड़के मजे के लिए उन साइटों पर जाते थे, मेरी तस्वीरें भी वहां थीं और ये सब स्कूल में हुआ।
उन्होंने कहा कि ये एक अजीब एक्सपीरियंस था। एक समय मुझे लगा कि यही कीमत चुकानी पड़ती है, सोशल मीडिया पर बहुत सी चीजों में मोरैलिटी नाम की कोई चीज नहीं होती। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं इस बात से बिल्कुल कंफर्टेबल नहीं हूं।
जान्हवी ने कहा कि इंटरनेट पर मेरी ऐसी तस्वीरें घूम रही हैं जो पूरी तरह AI से बनाई गई हैं। मैंने कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने और न ही उस तरह की कोई फोटो खिंचवाई है। फिर भी इन्हें ऐसे फैलाया जा रहा है जैसे मैंने खुद शेयर किया हो।
इससे लोगों के मन में गलत इमेज बनती है। अगर कल मैं किसी डायरेक्टर से कहूं कि मैं कुछ पहनने में कंफर्टेबल नहीं हूं, तो कोई ये तस्वीरें दिखाकर कह सकता है कि आपने तो पहले ऐसा किया है। भले कोई सीधे न कहे लेकिन ये बात दिमाग में जरूर आती है। एक्ट्रेस ने बताया कि इन सारी चीजों का बहुत बुरा असर उन पर हुआ था।




