Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान में बातचीत से पहले बिगड़ा माहौल, ईरान ने कहा-शांति-वार्ता झूठी, लेबनान पर मचा बवाल

Aryan
10 April 2026 4:45 PM IST
पाकिस्तान में बातचीत से पहले बिगड़ा माहौल, ईरान ने कहा-शांति-वार्ता झूठी, लेबनान पर मचा बवाल
x
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और मोहम्मद गालिबाफ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच हुआ सीजफायर का मामला अब कमजोर होता दिख रहा है। ईरान ने इजराइल के लेबनान पर हमलों के जवाब में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। दरअसल ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने बातचीत शुरू होने से पहले ही सीजफायर के तीन बड़े नियम तोड़ दिए हैं। वहीं, ईरान ने यह भी साफ की पाकिस्तान में तब तक बात नहीं होगी जब तक लेबनान पर पूरी तरह से सहमति नहीं बन जाती।

ईरानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा इस्लामाबाद

जानकारी के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और मोहम्मद गालिबाफ के नेतृत्व में एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है। हालांकि आज यानी शुक्रवार को पाकिस्तान में इस युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत होने वाली है।

नेतन्याहू ने दिया निर्देश

इस बीच इजराइल ने एक नया कदम उठाते हुए लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू करने की तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू की जाए। इस बातचीत का मकसद हिजबुल्लाह को निरस्त्र करना और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना बताया जा रहा है।

लेबनान सरकार का अलग रूख

लेबनान सरकार अलग रास्ता अपनाती नजर रही है। लेबनानी अधिकारियों ने कहा है कि वे अस्थायी सीजफायर के जरिए आगे की बातचीत का रास्ता खोलना चाहते हैं। उनका मानना है कि यह मॉडल अमेरिका-ईरान समझौते जैसा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका भी इस पूरे घटनाक्रम में सक्रिय है।

मोजतबा खामेनेई ने दी धमकी

इस बीच ट्रंप ने दावा किया है कि वह ईरान के साथ संभावित शांति समझौते को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत में अलग रुख अपनाता है और समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, ईरान की तरफ से भी सख्त रुख सामने आया है। देश के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उनके पिता की हत्या का बदला लिया जाएगा और होर्मुज पर नियंत्रण को नए स्तर पर ले जाया जाएगा।


Next Story