Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुसलमानों की एंट्री नहीं... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश! लिखा आपत्तिजनक नारा, पुलिस की कार्रवाई

Anjali Tyagi
13 March 2026 2:40 PM IST
मुसलमानों की एंट्री नहीं...  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश! लिखा आपत्तिजनक नारा, पुलिस की कार्रवाई
x

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से एक नफरती घटना सामने आ रही है। दरअसल कुछ शरारती तत्वों ने हाईवे के एलीवेटेड रोड पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी लिख दिया। जिसके बाद पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले जब दिल्ली-देहरादून हाईवे के एलीवेटेड रोड पर अज्ञात लोगों ने स्प्रे पेंट का इस्तेमाल कर अंग्रेजी में एक विवादित नोट लिखा था। नोट में एक विशेष समुदाय के हाईवे पर प्रवेश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। लिखा था- ये रोड मुसलमान के लिए नहीं है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।

बनाई थी वीडियो

बता दें कि आरोपियों आरोपी हिंदू रक्षा दल से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के बीच ही आरोपियों के कुछ और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे पुलिस और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते नजर आए थे। इन वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

आरोपियों का उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव पैदा करना

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मुख्य उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव पैदा करना और माहौल बिगाड़ना था। पुलिस ने कहा- जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story