
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यात्री गण कृपया ध्यान...
यात्री गण कृपया ध्यान दें... ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए राहत की खबर, अब 10 घंटे पहले ही मिलेगा वेटिंग और RAC टिकट का स्टेटस

नई दिल्ली। आज के समय में यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है। इन दिनों विमानों की हालात किसी से छुपी नहीं और ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं है। भारत में लगभग लाखों की तादाद में लोग रोज यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में लोग वेटिंग या RAC टिकट की बुकिंग कर लेते हैं कि चार्ट बनने तक टिकट कन्फर्म हो जाएगा। लेकिन कभी-कभी आखिरी समय तक टिकट वेटिंग में ही रह जाता है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को मजबूरी में घर लौटना पड़ता है। वहीं अब रेलवे ने यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए चार्ट टाइमिंग में बदलाव किया है। अब रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। अब कम से कम 10 घंटे पहले टिकट की स्थिति का पता लग जाएगा।
10 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट
रेलवे नए फैसले के अनुसार, अब किसी भी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट कम से कम 10 घंटे पहले बना दिया जाएगा। ट्रेन के चार्ट के लिए यात्रियों को अब अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि पहले यह चार्ट ट्रेन खुलने से महज चार घंटे पहले बनता था। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसके बाद समय सीमा बढ़ाया दिया गया। लेकिन अब इसमें संसोशधन किया गया है।
कन्फर्म या वेटिंग का स्टेटस पहले पता चलेगा
रेल अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव से यात्रियों को अपनी कन्फर्म या वेटिंग टिकट का स्टेटस पहले ही पता चल जाएगी। इससे लोग समय रहते सोच सकेंगे कि यात्रा करनी ही नहीं। रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि इस बदलाव की जानकारी रेलवे की आईटी यूनिट क्रिस को दे दी गई है और इसे फेज वाइज तरीके से लागू किया जाएगा। इस फैसले से सबसे अधिक फायदा वेटिंग और RAC टिकट वाले यात्रियों को होगा।
नए नियम में ये बदलाव होंगे
नए नियम के अनुसार जो ट्रेनें सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच चलती हैं। उनका पहला रिजर्वेशन चार्ट पिछली शाम 8 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा। पहले यह समय शाम 9 बजे का था। वहीं जो ट्रेनें दोपहर 2 बजे के बाद और अगली सुबह 5 बजे से पहले चलती है। उनके लिए चार्ट ट्रेन खुलने से कम से कम 10 घंटे पहले बना दिया जाएगा। पहले इस 8 घंटे के अंतराल पर किया जाता था।




