Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यात्रीगण ध्यान दें! कल से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम, जानें नियम

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 2:50 PM IST
यात्रीगण ध्यान दें! कल से बदल जाएगा टिकट बुकिंग का नियम, जानें नियम
x

नई दिल्ली। रेलवे ने 1 मार्च 2026 से टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब यात्रियों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत नहीं होगी। दरअसल जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली सीजन टिकट (MST) बुक करने के लिए इस्तेमाल होने वाला पुराना UTS ऑन मोबाइल ऐप 1 मार्च से काम करना बंद कर देगा।

नया 'RailOne' सुपर ऐप

अब यात्रियों को सभी सेवाओं के लिए एक ही प्लेटफॉर्म 'RailOne' का उपयोग करना होगा। इस सुपर ऐप में जनरल टिकट के साथ-साथ रिजर्वेशन (स्लीपर/AC), पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन लोकेशन और खाने के ऑर्डर जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

लॉगिन की सुविधा

मौजूदा यात्री अपने पुराने UTS या IRCTC रेल कनेक्ट के क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके ही 'RailOne' ऐप में लॉगिन कर सकते हैं, उन्हें नया अकाउंट बनाने की आवश्यकता नहीं है।

डिजिटल पेमेंट पर छूट

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे 14 जुलाई 2026 तक RailOne ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर 3% की छूट दे रहा है। इस ऐप के ज़रिए आप Rail Madad पर शिकायत दर्ज करने और रिफंड/कैंसिलेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे।

Next Story