
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Austria: स्कूल में गन...
Austria: स्कूल में गन लेकर पहुंचा छात्र, जो दिखा उसी पर की अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, जानें इस घटना पर पुलिस ने क्या कहा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के एक स्कूल में फायरिंग की घटना सामने आई है। ऑस्ट्रिया मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राज शहर के मेयर ने बताया कि इस फायरिंग में 7 छात्र सहित 9 लोगों की मौत हुई है।
इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार स्कूल का ही एक छात्र बंदूक लेकर पहुंच गया था। वहीं उस छात्र को स्कूल में सामने जो दिखा उसी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद वह छात्र वॉशरूम गया। खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि उन्हें सुबह 10 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली और कुछ ही देर बाद स्कूल की इमारत के अंदर से गोलियों की आवाजें सुनी गईं।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है
बता दें कि स्थानीय पुलिस ने लोगों को उस क्षेत्र से दूर रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है। सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और अब कोई खतरा नहीं है। ऑस्ट्रिया का ग्राज शहर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहां कि जनसंख्या लगभग 300,000 हैं।
जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दी गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राज शहर के मेयर एल्के काहर ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है उसमें 7 छात्र एक स्कूल का कर्मचारी और एक वो अपराधी है। स्कूल में हुई गोलीबारी की जांच की जिम्मेदारी स्पेशल टास्क फोर्स को दी गई है। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री भी ग्राज शहर के लिए निकल चुके हैं।