Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Axis My India के एग्जिट पोल में NDA और MGB में जबरदस्त भिड़ंत! दोनों में वोट शेयर में सिर्फ 2% का फर्क, कुल मिलाकर NDA जीत की ओर

Shilpi Narayan
12 Nov 2025 6:38 PM IST
Axis My India के एग्जिट पोल में NDA और MGB में जबरदस्त भिड़ंत! दोनों में वोट शेयर में सिर्फ 2% का फर्क, कुल मिलाकर NDA जीत की ओर
x

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग मंगलवार शाम को खत्म हो चुकी है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। इस बीच बिहार चुनाव को लेकर आज सबसे नया एग्जिट पोल सामने आया है। यह Axis My India का एग्जिट पोल है। इस पोल में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एक नया अनुमान जताया गया है।

क्या एनडीए की बिहार में फिर से वापसी होगी? नीतीश कुमार फिर सरकार बनाएंगे? Axis My India EXIT Poll में एनडीए को कितनी सीटें मिल सकती हैं? महागठबंधन की सीटों का आंकड़ा क्या रह सकता है? क्या मोदी-नीतीश जीत का रिकॉर्ड तोड़ देंगे? क्या राहुल-तेजस्वी की जोड़ी फेल हो गई?

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में एनडीए को बहुमत

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में बिहार में एनडीए को 121 से 141 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं। यानी एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक कोसी क्षेत्र में महागठंबधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 16 सीटें जाती दिख रही हैं। इस क्षेत्र में महागठबंधन को 42 फीसदी तो एनडीए को 43 फीसदी वोट मिला है।

सर्वे के अनुसार सीएम के लिए नीतीश कुमार को 22 फीसदी और तेजस्वी यादव को 36 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। वहीं एनडीए को 43% और महागठबंधन को 41% वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

सर्वे के मुताबिक सीमांचल क्षेत्र में महागठबंधन को 15 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एनडीए के खाते में 8 सीटें तो प्रशांत किशोर की पार्टी के खाते में 1 सीट जाती नजर आ रही है। इस क्षेत्र के वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 37 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।

सर्वे के अनुसार भोजपुर क्षेत्र में एनडीए को 27 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 21 सीटें मिल सकती हैं। वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 42 तो महागठबंधन को 40 फीसदी वोट मिला।

बिहार के चंपारण क्षेत्र की बात करें तो सर्वे में एनडीए को 12 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं महागठबंधन के खाते में 9 सीटें जाती दिख रही हैं। चंपारण क्षेत्र में एनडीए को 44 तो महागठबंधन को 41 फीसदी वोट मिला है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में Axis My India के ताजा आंकड़े के अनुसार, इस बार भी महिला मतदाताओं ने एनडीए को बढ़त दी है। सर्वे के अनुसार, 45% महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 41% रहा। वहीं, महागठबंधन को पुरुषों से 42% और महिलाओं से 40% वोट मिले हैं।

जन सुराज पार्टी (JSP) को पुरुषों में 5% और महिलाओं में 3% वोट मिले जबकि अन्य दलों को दोनों वर्गों से समान रूप से 12% वोट शेयर हासिल हुआ।

Next Story