Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

AYODHYA: गंगा दशहरा पर फिर जगमग होगी अयोध्या! 14 देवालयों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानें कितने आचार्य कराएंगे अनुष्ठान

Aryan
12 May 2025 7:30 PM IST
AYODHYA: गंगा दशहरा पर फिर जगमग होगी अयोध्या! 14 देवालयों में होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानें कितने आचार्य कराएंगे अनुष्ठान
x
इसमें पंचांग पूजन, वेदी पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना, जल यात्रा होगी

अयोध्या। अयोध्या में 5 जून गंगा दशहरा का पावन दिन एक बार फिर ऐतिहासिक बनने वाला है। इस दिन भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का साक्षी बनने जा रहा है। दरअसल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर एक नहीं, पूरे 14 देवालयों में एक साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। जिसमें राम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम के साथ शिव भी पूजित-प्रतिष्ठित होंगे।

30 मई से शुरू होगा पूजन का क्रम

जानकारी के मुताबिक पूजन का क्रम 30 मई से ही शुरू हो जाएगा। काशी व अयोध्या के 101 आचार्य प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे। 30 मई को ही परकोटा के शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शिव वास जरूरी होता है। 30 मई को शिव वास रहेगा, जिसके चलते इसी दिन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कर ली जाएगी। इसके बाद 13 विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर होगी।

सात दिवसीय होगा अनुष्ठान

यह अनुष्ठान सात दिवसीय होगा। जिसमें पंचांग पूजन, वेदी पूजन, यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना, जल यात्रा होगी। यज्ञ मंडपम पूजन से अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। इसके बाद जलाधिवास, औषधिवास सहित अन्य अधिवास होंगे। इस दौरान वैदिक आचार्य विभिन्न मंत्रों का जप, वाल्मीकि रामायण का पाठ, चारों वेदों का पाठ, रामचरित मानस का पारायण सहित अन्य अनुष्ठान करते रहेंगे।

इन मंदिरों में होगी प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि परकोटा के छह मंदिर- भगवान शिव, सूर्य, गणपति, हनुमान, माता भगवती, माता अन्नपूर्णा।

सप्त मंडपम के सात मंदिर- महर्षि वशिष्ठ, वाल्मीकि, अगस्त्य, विश्वामित्र, अहिल्या, शबरी, निषादराज।

शेषावतार मंदिर में लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

2 फीट ऊंचा बना सिंहासन

मंदिरों में देव विग्रह की स्थापना के लिए संगमरमर के पत्थर के दो फीट ऊंचे सिंहासन भी बनाए गए हैं। इसी सिंहासन पर देव विग्रहों को प्रतिष्ठित किया जाएगा।

Next Story