
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Ayodhya: मकर संक्रांति...
Ayodhya: मकर संक्रांति के मौके पर रामलला को भेंट की गई पतंग, राम नगरी में श्रद्धालुओं ने किया विशेष पूजन-अर्चन

अयोध्या। राम नगरी में भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आज तड़के ही श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में श्रद्धा भाव से डुबकी लगाई। इसके साथ ही तिल, गुड़, वस्त्र व अन्न का दान किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के बीच उत्साह दिखाई दियाह। सरयू तट पर सुबह 4:00 से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया।
राम मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन हुआ
राम मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भक्तों की ओर से रामलला को पतंग भेंट की गई। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की गई। वहीं, जय श्रीराम के उद्घोषणा भी की गई। इस दौरान विशेष तरह का भोग भी अर्पित किया गया।
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे
पर्व के इस मौके पर सरयू के कई घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान-पुण्य किया और रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर प्रस्थान किया।




