Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा के 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दी जानकारी, जानें किन-किन गांवों में

Anjali Tyagi
4 Feb 2026 4:51 PM IST
हरियाणा के 26 गांवों में खुलेंगे आयुष औषधालय, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने दी जानकारी, जानें किन-किन गांवों में
x

चंड़ीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 5 जिलों के 26 गांवों में नए आयुष औषधालय खोलने की मंजूरी दे दी है। सरकार का लक्ष्य राज्य के लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सुरक्षित, सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है।

जिलों और गांवों का चयन

बता दें कि इन 26 औषधालयों को निम्नलिखित जिलों में खोला जाएगा।

यमुनानगर (10 गांव): महियुद्दीनपुर, रतनगढ़, भांगड़ा, तकपुर, खुर्दबन, ताजेवाला, हडौली, लेडी, कोट बसवा सिंह और दारपुर।

महेंद्रगढ़ (6 गांव): सुरजनवास, गुढ़ा, बुचावास, बावनिया, रामबास और रसूलपुर।

रेवाड़ी (5 गांव): लिसान, करावरा मानकपुर, रोहड़ाई, जयसिंहपुरा और झाबुआ।

कुरुक्षेत्र (4 गांव): अजरानी कलां, कलसा, नलवी और मोहरी।

करनाल (1 गांव): फफड़ाना।

100 एकड़ में की जा रही स्थापना

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 5 जिलों के लिए मंजूरी मिली है, लेकिन जल्द ही मैपिंग के बाद शेष जिलों में भी इसी तरह के औषधालय खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी साझा किया कि कुरुक्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो आयुर्वेद और योग के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र बनेगा।

Next Story