Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आजम की आजादी से करवट लेगी सपा की राजनीति! बोले अखिलेश- हमारी सरकार आई तो झूठे मुकदमे वापस होंगे, शिवपाल ने यह कहा...

Shilpi Narayan
23 Sept 2025 1:54 PM IST
आजम की आजादी से करवट लेगी सपा की राजनीति! बोले अखिलेश- हमारी सरकार आई तो झूठे मुकदमे वापस होंगे, शिवपाल ने यह कहा...
x

लखनऊ। सपा वरिष्ठ नेता आजम खान की आज 23 महीने बाद जेल से रिहाई हुई है। इसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि आजम खान की रिहाई पार्टी के लिए खुशी का मौका है। हमारी सरकार आई तो झूठे मुकदमे वापस होंगे। आजम खान को इंसाफ मिलेगा। आजम खान पर झूठे मुकदमे किए गए।

हम समाजवादियों को विश्वास था कि न्यायालय न्याय करेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेता आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं। मैं इसके लिए न्यायालय का आभार व्यक्त करता हूं। हम समाजवादियों को विश्वास था कि न्यायालय न्याय करेगा। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा कोई भी झूठा मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा और कोई अन्याय नहीं होगा। एक अधिकारी को बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा था। यह समाजवादियों के लिए खुशी की बात है कि वह रिहा हो गए हैं।

आजम खान के खिलाफ भी सभी झूठे मुकदमे

सपा नेता आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान और समाजवादियों ने लंबे समय से भाजपा का सामना करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सभी मामले खत्म हो जाएंगे। जिस तरह से सीएम ने अपने और डिप्टी सीएम के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए हैं, सपा सरकार बनने के बाद, आजम खान के खिलाफ भी सभी झूठे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे।

सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है-शिवपाल सिंह

हालांकि सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था। लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दे दी। इसलिए, हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है। आजम के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवपाल ने कहा कि ये सभी खबरें झूठी हैं। सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है।

Next Story