Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘बाहुबली- द एपिक’ का जोरदार स्वागत! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंजे सिनेमाघर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Aryan
31 Oct 2025 3:00 PM IST
‘बाहुबली- द एपिक’ का जोरदार स्वागत! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंजे सिनेमाघर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
x

मुंबई। बाहुबली फ्रेंचाइजी के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए फिल्म मेकर्स ने इन फिल्मों को फिर से रिलीज किया है। सभी फिल्मों को एक नए ट्विस्ट के साथ फिल्माया गया है। उन्होंने बाहुबली द बिगिनिंग और बाहुबली 2 द कन्क्लूजन को एडिट कर ‘बाहुबली द एपिक नाम’ से एक फिल्म तैयार की। बता दें कि आज यानी शुक्रवार को यह फिल्म सिनेमाघरों में को रिलीज हुई।


साउथ सुपर स्टार अभिनेता प्रभास का जलवा बरकरार

फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ में अभिनेता प्रभास का जलवा बरकरार है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को देखने के बाद दर्शक अलग ही तरह से जश्न मनाते दिख रहे हैं।


दोस्त को उठाया हाथों में

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें फिल्म देखने के दौरान अमरेंद्र बाहुबली के बचपन वाला दृश्य आता है। ये देख फैंस इतने उस्ताहित हो जाते हैं। एक व्यक्ति अपने दोस्त को हाथों में उठा कर फूलों की वर्षा करने लगते हैं।


सिनेमाघर में की फूलों की वर्षा

वहीं दूसरे वीडियो में महेंद्र बाहुबली को महल से निकालते हुए दिखाया गया है। वो कबीले में अपने व्यक्तित्व से जनता को प्रभावित करते हैं। वहां के निवासी बाहुबली को अपने हाथों से खाना खिला रहे होते हैं। महेंद्र बाहुबली को अपना राजा मान लेते हैं। इस सीन के आते ही फैंस सिनेमाघर में फूलों की वर्षा करने लगते हैं। सिनेमाघरों में जयकारा लगाने लगते हैं।


Next Story