
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बाबा वेंगा ने की 2026...
बाबा वेंगा ने की 2026 को लेकर डरावनी भविष्यवाणियां! पुतिन का पतन तो तीसरे विश्व युद्ध की होगी शुरुआत, जानें कैसे

नई दिल्ली। नए साल के शुरू होने से पहले साल 2026 के लिए की गई भविष्यवाणियां चर्चा का विषय बन गई हैं। दरअसल बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने वर्ष 2026 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की हैं, जो वैश्विक शांति, राजनीति और पर्यावरण से जुड़ी हैं। इन भविष्यवाणियों ने सभी को डरा दिया है।
तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत
2026 में प्रमुख वैश्विक शक्तियों (अमेरिका, रूस और चीन) के बीच तनाव बढ़ने से एक विनाशकारी युद्ध शुरू हो सकता है। कुछ व्याख्याओं के अनुसार, यह संघर्ष पूर्व में वसंत के समय शुरू होगा और पश्चिम तक फैल जाएगा। बता दें कि विशेष तौर पर रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद और यूरोप-एशिया के बदलते रिश्तों को देखते हुए लोगों के मन में भय है।
व्लादिमीर पुतिन और रूस
उनकी भविष्यवाणियों में रूस से एक नए नेता के उदय का उल्लेख है, जो वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पतन या सत्ता परिवर्तन का संकेत दे सकता है। हालांकि, कुछ अन्य व्याख्याएं रूस को विश्व व्यवस्था में केंद्रीय भूमिका में भी देखती हैं। रूस के इस नए नेता को एक शक्तिशाली गुरु के रूप में वर्णित किया गया है।
एआई (AI) का दबदबा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 2026 में इतना शक्तिशाली हो जाएगा कि वह इंसानी फैसलों और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को नियंत्रित करने लगेगा। यह मानव रचना, मशीन स्वायत्तता और सभी नैतिक जिम्मेदारियां के बीच की रेखाओं को धुंधली कर देगा। अगर ऐसा होता है तो समाज के लिए यह समझना और इसे सही तरीके से संभालना मुश्किल भी हो सकता है।
प्राकृतिक आपदाएं
पृथ्वी के लगभग 7% से 8% भूभाग पर विनाशकारी भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
एलियंस से संपर्क
नवंबर 2026 में मानवता का पहली बार दूसरे ग्रहों के प्राणियों से "आधिकारिक संपर्क" हो सकता है, जिसके तहत एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करेगा।
आर्थिक संकट
दुनिया भर में मुद्रा प्रणालियों का पतन, बैंकिंग विफलता और भारी मुद्रास्फीति के कारण एक बड़ा वैश्विक आर्थिक संकट आ सकता है। वैश्विक शक्ति का केंद्र पश्चिम से खिसककर एशिया (विशेषकर चीन) की ओर स्थानांतरित हो सकता है।




