
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- कयामत तक बाबरी ढांचे...
कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा...सीएम योगी ने किया दावा

लखनऊ। बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कल से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया है। इस बीच सीएम योगी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा।
कयामत का दिन तो कभी आना नहीं है
दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में भाग ले रहे थे। इस दौरान संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है,जितना करती है उतना ही बोलती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे... कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी, कयामत का दिन तो कभी आना नही है, इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है।
भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा
सीएम योगी ने आगे कहा कि जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नही है। उनके सपने को हम ऐसे ही, अपने विरासत को सम्मान देते हुए, भारत के गौरवशाली परंपरा को, सनातन धर्म की इस परम्परा को, जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।




