
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- T20 वर्ल्ड कप को लेकर...
T20 वर्ल्ड कप को लेकर बुरी खबर! अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती, पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को झटका

नई दिल्ली। किक्रेट जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत के नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैचों से ठीक पहले हुई है।
अस्पताल में भर्ती
न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI के एक सोर्स के हवाले से बताया अभिषेक को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रॉब्लम का पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट किए जा रहे हैं। यह अभी भी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं। लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना अभी मुश्किल लग रहा है। वे पिछले दो दिनों से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें पेट में गंभीर संक्रमण और तेज बुखार है। 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ पहले मैच के दौरान भी वे अस्वस्थ थे, जिसके कारण वे दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए नहीं उतरे थे।
मैचों पर असर
गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया से होने वाले इस मैच में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है। साथ ही 15 फरवरी को पाकिस्तान के साथ कोलंबो में होने वाले इस बड़े मुकाबले के लिए टीम मैनेजमेंट उनके फिट होने की उम्मीद कर रहा है, हालांकि अभी इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
टीम इंडिया के लिए विकल्प
अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में भारतीय टीम प्रबंधन सलामी जोड़ी के लिए निम्नलिखित विकल्पों पर विचार कर रहा है। ईशान किशन के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए ट्रेनिंग सेशन में अभिषेक शामिल नहीं हुए थे, जबकि संजू सैमसन ने नेट्स पर काफी समय बिताया।




