Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान आएंगे भारत! ओम बिरला ने पीएम मोदी का पत्र सौंपा

Shilpi Narayan
17 Feb 2026 9:25 PM IST
बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान आएंगे भारत! ओम बिरला ने पीएम मोदी का पत्र सौंपा
x

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आज बीएनपी ने सत्ता संभाल ली है और तारिक रहमान नए प्रधानमंत्री बने हैं। भारत ने इस ऐतिहासिक क्षण में अपने इस पड़ोसी देश के प्रति मजबूत समर्थन जताया है।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साथ ही पीएम मोदी की ओर से एक व्यक्तिगत बधाई पत्र सौंपा।

भारत की यात्रा के लिए दिया न्यौता

इस पत्र में पीएम मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुए उन्हें भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए औपचारिक न्यौता दिया है। शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद एक सौजन्य मुलाकात में ओम बिरला ने तारिक रहमान को पत्र सौंपा।

पीएम मोदी का एक व्यक्तिगत पत्र सौंपा

बांग्लादेश के नये प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद लोकसभा स्पीकर बिरला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने रहमान को पीएम मोदी का एक व्यक्तिगत पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने पीएम बनने पर बधाई दी है और भारत आने के लिए आमंत्रित किया है। मैं भारत की जनता की तरफ से उन्हें बधाई देता हूं और यह प्रतिबद्धता फिर से जताते हैं कि इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाएंगे।

भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवान्वित

यह पीएम मोदी की तरफ से तारिक रहमान को भेजा गया दूसरा व्यक्तिगत पत्र हैं। इसके पहले जब तारिक रहमान की मां व बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की मौत हुई थी तब उन्हें पत्र भेजा था। ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वे ढाका में नए सरकार के शपथ ग्रहण में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर गौरवान्वित हैं।

राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में समर्थन के लिए तैयार

उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में समर्थन के लिए तैयार है। समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य क्षेत्रीय नेता भी शामिल हुए। नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्लाह ने एक्स पर पोस्ट किया कि दोनों नेताओं ने भारत व बांग्लादेश की जनता की भलाई के लिए और आम जनों पर केंद्रित सहयोग के एजेंडे पर काम करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। ओम बिरला के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी ढाका गए हैं।

Next Story