
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'ठाकुर हूं मैं' वाले...
'ठाकुर हूं मैं' वाले वीडियो पर बैंककर्मी ने दी सफाई! कहा- मेरे साथ की गई बदतमीजी को नहीं दिखाया गया...

कानपुर। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में 'ठाकुर हूं मैं' कहने वाली एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी सफाई दी है। उनके अनुसार, यह विवाद किसी ग्राहक (कस्टमर) से नहीं बल्कि उनकी एक सहकर्मी के पति से हुआ था।
विवाद का कारण
आस्था ने बताया कि उनकी एक सहकर्मी ने इस्तीफा दे दिया था और वह तुरंत रिलीव होना चाहती थी। इस दौरान सहकर्मी की ननद और आस्था के बीच मामूली कहासुनी हुई। सहकर्मी के पति बैंक पहुंचे और आस्था के साथ अभद्र व्यवहार किया। आस्था का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनसे उनकी जाति पूछी और उन्हें धमकाया, जिसके जवाब में उन्होंने गुस्से में अपनी जाति का उल्लेख किया।
जाति पर गर्व
उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और वह अपने बयान पर कायम हैं, हालांकि उन्होंने माना कि कार्यस्थल पर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना गलत था। साथ ही कर्मचारी का दावा है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह अधूरा है और उसमें केवल उनकी प्रतिक्रिया दिखाई गई है, जबकि उनके साथ की गई बदतमीजी को नहीं दिखाया गया।




