Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

देशभर में बैंक हड़ताल! 27 जनवरी को सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी, चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Anjali Tyagi
23 Jan 2026 1:30 PM IST
देशभर में बैंक हड़ताल! 27 जनवरी को सड़क पर उतरेंगे कर्मचारी, चार दिन बंद रहेंगे बैंक
x

नई दिल्ली। 27 जनवरी 2026 (मंगलवार) को देश भर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। करीब आठ लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने वाले हैं। बैंक कर्मचारी पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर यह आंदोलन कर रहे हैं।

हड़ताल की मुख्य वजह

5-दिवसीय कार्य सप्ताह (5-Day Work Week)

बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने और सप्ताह में केवल 5 दिन काम करने की मांग कर रहे हैं।

सरकार की मंजूरी में देरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) का कहना है कि दिसंबर 2023 में भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ इस पर सहमति बन गई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।

प्रस्तावित समाधान

यूनियनों ने 5-दिवसीय कार्य सप्ताह के बदले सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि कुल कार्य घंटों में कमी न आए।

हड़ताल का प्रभाव

इस हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) के साथ-साथ कई निजी, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंकों के लगभग 8 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। हड़ताल के कारण बैंकों में शाखा स्तर पर कामकाज लगातार 4 दिनों तक ठप रह सकता है।

24 जनवरी: चौथा शनिवार (अवकाश)

25 जनवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

27 जनवरी: राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल

डिजिटल बैंकिंग की मिलेगी सेवा

बता दें कि हड़ताल के दौरान एटीएम (ATM), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं चालू रहने की संभावना है। हड़ताल का आह्वान 9 प्रमुख बैंक यूनियनों के संगठन UFBU द्वारा किया गया है, जिसमें AIBOC और AIBEA जैसे बड़े संघ शामिल हैं।

Next Story