Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर BCCI ने बड़ा इनाम देने का किया ऐलान! क्रिकेटर हो जाएंगे मालामाल

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 12:30 PM IST
अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत पर BCCI ने बड़ा इनाम देने का किया ऐलान! क्रिकेटर हो जाएंगे मालामाल
x

नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपने नाम का डंका बजाया है। जूनियर क्रिकेट में एक बार फिर भारत का दबदबा पूरी दुनिया ने देख लिया है। दुनिया की सबसे सफल टीम भारत फिर से वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में खेला गया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है।

7.5 करोड़ रुपये का दिया जाएगा इनाम

इसके साथ ही टीम इंडिया रिकॉर्ड छठी बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन बन गई। वैभव सूर्यवंशी समेत भारत के इन युवा खिलाड़ियों की सफलता पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़े इनाम का ऐलान किया है। बोर्ड की ओर से पूरी टीम को 7.5 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Next Story