Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के यू-टर्न पर BCCI का पहला रिएक्शन आया सामने! बोले- इस मामले को सुलझाना आसान नहीं था

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 2:13 PM IST
ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के यू-टर्न पर BCCI का पहला रिएक्शन आया सामने! बोले- इस मामले को सुलझाना आसान नहीं था
x

नई दिल्ली। ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर पाकिस्तान ने भारत के खेलने को लेकर यू-टर्न लिया है। जहां पाक ने पहले टीम इंडिया के साथ खेलने से इंकार किया था। हालांकि इस मामले में अब BCCI का बड़ा बयान सामने आया है। इस बीच 15 फरवरी को होने वाले महामुकाबले को पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बयान जारी किया है।

एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान निकला

दरअसल, राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ICC प्रतिनिधियों की पहल और ICC चेयरमैन की निगरानी में हुई बातचीत ने इस पूरे मसले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ICC के प्रतिनिधि PCB और BCB से बातचीत के लिए लाहौर गए थे, जिसके बाद यह सकारात्मक नतीजा सामने आया। राजीव शुक्ला ने कहा कि वह इस नतीजे को देखकर बेहद खुश हैं। ICC के प्रतिनिधियों की पहल, चेयरमैन की निगरानी और पाकिस्तान व बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई बातचीत से क्रिकेट के महत्व को प्राथमिकता देने वाला एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान निकला है। इसके लिए ICC पूरी तरह बधाई का पात्र है।

इस मामले को सुलझाना आसान नहीं था

BCCI उपाध्यक्ष ने इसे ICC की बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान को बातचीत की मेज तक लाना और समय रहते इस मामले को सुलझाना आसान नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि यह ICC के लिए बड़ी उपलब्धि है। वह ICC का धन्यवाद करना चाहेंगे कि उसने यह पहल की और पाकिस्तान को बातचीत के लिए तैयार किया। आखिरकार पाकिस्तान ने कोलंबो में मैच खेलने का फैसला लिया और 15 फरवरी को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुकाबला होगा। यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और अब यह वर्ल्ड कप एक बड़ी सफलता की कहानी बनेगा।

ICC की कोशिशों से संतुष्ट हैं

राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि इस पूरी बातचीत में बांग्लादेश की भावनाओं का भी सम्मान किया गया है। हालांकि बांग्लादेश T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पा रहा है, लेकिन उनके बोर्ड को राहत दी गई है और वे ICC की कोशिशों से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान बांग्लादेश की भावनाओं को भी ध्यान में रखा गया और उनके बोर्ड को कुछ राहत दी गई है। वे भी इस समाधान से खुश हैं और ICC के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। यह हर किसी के लिए ‘विन-विन सिचुएशन’ है।

Next Story