Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सावधान! कहीं आप भी तो यह गलती नहीं करते, हाथ में ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी, बच्चे ने गंवाया अंगूठा...

Aryan
5 March 2026 8:00 PM IST
सावधान! कहीं आप भी तो यह गलती नहीं करते, हाथ में ब्लास्ट हुई मोबाइल की बैटरी, बच्चे ने गंवाया अंगूठा...
x
यदि बैटरी ज्यादा गर्म हो जाए या उसमें खराबी आ जाए तो शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है, यहां तक की घर में आग भी लग सकती है।

भोपाल। स्मार्टफोन आज के समय में हर घर में इस्तेमाल होता है, लेकिन इसकी बैटरी से जुड़ी सावधानी का भी ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो यह बड़ा हादसा का रूप ले सकता है। दरअसल ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के रीवा जिले से आया है। अभी परीक्षा का समय चल रहा है, ऐसे समय में दो छात्रों को मोबाइल से खेलना मंहगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों सगे भाई हैं, जिनमें एक ने अपने हाथ का अंगूठा गंवा दिया और इसके साथ ही बाकी चार उंगलियां बुरी तरह से जख्मी हो गईं।

बैटरी अचानक हुआ ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, एक भाई 10 साल का है और दूसरा उसका छोटा भाई अनुज कुमार है। जब दोनों भाई घर पर अकेले थे, तब वो पुराने मोबाइल की बैटरी से खेल रहे थे। लेकिन किसी को यह नहीं पता चल पाया कि बैटरी अचानक कैसे ब्लास्ट हुआ।

पुराने फोन की बैटरी बन सकती है खतरा

दरअसल पुराने स्मार्टफोन की बैटरी समय के साथ खराब होने लगती है। कई बार बैटरी फूल जाती है, जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी फूली हुई बैटरी में ब्लास्ट होने का खतरा काफी अधिक होता है। यदि बैटरी ज्यादा गर्म हो जाए या उसमें खराबी आ जाए तो शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है, यहां तक की घर में आग भी लग सकती है।

बैटरी से केमिकल लीक होने का भी डर

पुरानी बैटरी में मौजूद केमिकल समय के साथ लीक भी हो सकते हैं। यदि यह केमिकल कपड़ों, त्वचा अथवा आंखों के संपर्क में आ जाए तो गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए खराब या पुरानी बैटरी को घर में संभालकर रखने की बजाय सुरक्षित तरीके से हटाना सही रहता है।

दबाव पड़ने पर हो सकता है ब्लास्ट

अगर मोबाइल बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ जाए अथवा उसे किसी नुकीली चीज से छेड़ा जाए तो उसमें धमाका हो सकता है। कई लोग बैटरी को दबाकर देखने या उसके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं, जो बेहद खतरनाक है। बैटरी में मौजूद ऊर्जा अचानक रिएक्शन कर सकती है और यह एक बम की तरह फट सकता है।


Next Story