Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हो जाएं सावधान, अगर आपके पास भी अब तक है 2000 का नोट, RBI की रिपोर्ट से जाएंगे आप चौंक, जानें क्या है गाइडलाइन

Aryan
2 Oct 2025 8:30 PM IST
हो जाएं सावधान, अगर आपके पास भी अब तक है 2000 का नोट, RBI की रिपोर्ट से जाएंगे आप चौंक, जानें क्या है गाइडलाइन
x
RBI ने लोगों को प्रतिदन इसके उपयोग पड़ रोक तो लगाई थी, लेकिन कर्ज और आर्थिक मामलों के लेन-देन में आज भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक से 2,000 रुपये के नोटों को लेकर एक जानकारी साझा की गई है। RBI के मुताबिक इसके चलन पर काफी गिरावट आ गई है। बता दें कि 2023 में नोटों के वापसी को लेकर जब घोषणा की गई थी, तब इसकी कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। लेकिन 30 सितंबर को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब इन नोटों की कुल कीमत 5,884 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले के कीमतों की तुलना में बहुत कम है। RBI ने लोगों को प्रतिदन इसके उपयोग पड़ रोक तो लगाई थी, लेकिन कर्ज और आर्थिक मामलों के लेन-देन में आज भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोटबंदी के बाद 2000 के नोट लाए गए थे

दरअसल केंद्र सरकार ने नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। इस फैसले के बाद मोनेटाइजेशन के दौरान देश में जरूरतों को पूरा करने के लिए आरबीआई ने 2000 रुपए मूल्य के नोट छापे थे। हालांकि, आरबीआई के आदेश के बाद एक बार लक्ष्य पूरा होने और दूसरे मूल्य के नोट पर्याप्त मात्रा में छप जाने के बाद इसे बंद करने का फैसला लिया गया था। उसके बाद से 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी गई। बता दें कि 2000 के अधिकतर नोट मार्च 2017 से पहले ही जारी किए गए थे, जिन नोटों की आयु सीमा भी पूरी होने वाली है।

नोट बदलने के नियम

जानकारी के अनुसार, आरबीआई ने नागरिकों को 2000 रुपए के इन नोटों को बदलवाने का मौका दिया है। पहले 7 अक्टूबर, 2023 तक आप किसी भी बैंक में जाकर 2000 के नोट जमा कर सकते थे अथवा नोटों को बदलवा सकते थे। लेकिन ये तारीख गुजर चुकी है। हालांकि बाद में कहा गया कि 2000 के नोटों को बदलने के लिए आप आरबीआई की किसी भी 19 निगम कार्यालय में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं। इसके साथ ही आप डाक के जरिए आरबीआई के निगम कार्यालय में 2000 के नोट भेज सकते हैं। अपने बैंक खाता की जानकारी देकर नोट को बदलवा सकते हैं।


Next Story