
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विदेश घूमने के शौकीन...
विदेश घूमने के शौकीन हो जाएं खुश! अब केवल इस देश के वीजा पर मिलेगी कई देशों में एंट्री...

नई दिल्ली। विदेश घूमने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल जापान का वैध वीजा अब केवल जापान घूमने तक सीमित नहीं है। जानकारी के मुताबिक, जापान की कड़ी जांच प्रक्रिया की वजह से कई देश भारतीयों को जापान वीजा पर वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल अथवा वीजा फ्री एंट्री की सुविधा दे रहे हैं। वहीं, इससे कई देशों में घूमने जाने वालों का समय और पैसे की बचत होगी।
जापानी वीजा के फायदे
दरअसल जापान का वीजा आमतौर पर भारतीयों को जापान में 90 दिनों तक रहने की इजाजत देता है। लेकिन अब इस वीजा के साथ अन्य फायदे भी मिलेंगे।
फिलीपींस में वैध जापान वीजा वाले भारतीय यात्री 14 दिनों तक बिना अलग वीजा के जा सकते हैं। इसे 7 दिनों तक और बढ़ाया जा सकता है। लेकिन पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैलिड होना चाहिए।
सिंगापुर के लिए जापान वीजा यदि महीने का वैलिड है, तो 96 घंटे तक वीजा-फ्री ट्रांजिट या स्टॉपओवर मिल सकता है।
ताइवान के लिए खास यात्रा ऑथराइजेशन डॉक्यूमेंट लेकर 90 दिनों की अवधि में कई बार 14-14 दिनों तक रह सकते हैं।
जॉर्जिया में किसी भी 180 दिनों की अवधि में 90 दिनों तक रहने की अनुमति है।
मोंटेनेग्रो में 30 दिनों तक रह सकते हैं।
मेक्सिको के लिए 180 दिनों तक बिना अलग वीजा के एंट्री है। जापान वीजा वालों के लिए मल्टीपल एंट्री मिलती है।
UAE वैध जापान वीजा के साथ भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल मिल सकता है।
भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी
बता दें कि यह सुविधा एशिया, यूरोप, मिडिल ईस्ट और लैटिन अमेरिका के इन देशों में यात्रा को सुगम बनाती है। सबसे खास बात यह है कि कोई अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं। बस जापान का वैध वीजा होना चाहिए।




