Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भूत भगाने के लिए लातों से पीटा...झाड़फूंक के नाम पर महिला के साथ हैवानियत भरा सलूक

Aryan
3 April 2026 5:00 PM IST
भूत भगाने के लिए लातों से पीटा...झाड़फूंक के नाम पर महिला के साथ हैवानियत भरा सलूक
x
पीड़ित महिला के शरीर पर हाथ, पैर और पीठ में चोट के निशान हैं, घायल महिला का इलाज जारी है

भोपाल। एमपी में मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत ग्राम मझगवां में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी ही महिला रिश्तेदार को भूत भगाने के नाम पर बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। सबसे खास बात यह है कि यह सब महिला के पति के सामने किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की बीमारी ठीक कराना चाहता था

पुलिस के मुताबिक फरियादी रामफल लोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी अक्सर बीमार रहती थी। उनके ही रिश्तेदार गया लोनी ने दावा किया कि वह झाड़फूंक के जरिए उसे ठीक कर देगा। जब दंपत्ति गया लोनी के घर पहुंचे, तो आरोपी ने इलाज के नाम पर महिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

आत्मा भटकने की भ्रांति

इस में गहरा अंधविश्वास छिपा है। थाना प्रभारी ने कहा कि गया प्रसाद लोनी के परिवार में हाल ही में किसी का देहांत हुआ था। इसके बाद परिवार में यह भ्रांति फैल गई कि मृतक की आत्मा भटक रही है और वह किसी को परेशान कर रही है। इसी शक और अंधविश्वास के चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। पीड़ित महिला के शरीर पर हाथ, पैर और पीठ में चोट के निशान हैं, घायल महिला का इलाज जारी है।


Next Story