Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्यूंकि सोने पे छाई महंगाई...तो आपके सपनों को पूरा करेगा डिजिटल गोल्ड! जानें इसे कैसे खरीदा जाता है

Aryan
12 Oct 2025 8:30 PM IST
क्यूंकि सोने पे छाई महंगाई...तो आपके सपनों को पूरा करेगा डिजिटल गोल्ड! जानें इसे कैसे खरीदा जाता है
x
सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अब आप छोटे बजट में भी अपनी मनपसंद जेवरात खरीद सकते हैं

नई दिल्ली। भारत में सोना पहनने के साथ ही निवेश का भी हिस्सा रहा है। शादी और दिवाली जैसे त्योहारों पर सोने की ज्वैलरी खरीदना आम बात है। लेकिन सोने की बढ़ती हुई कीमतें को देखकर इसे खरीदना लोगों के बस की बात नहीं है। लेकिन अब आप डिजिटल गोल्ड के जरिए सोना खरीद सकते हैं और अपने बजट में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक मुश्त पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

कैसे खरीदें सस्ता सोना

सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अब आप छोटे बजट में भी अपनी मनपसंद जेवरात खरीद सकते हैं। कई ज्वैलर्स अब EMI पर सोना खरीदने का विकल्प दे रहे हैं, जिससे महंगे सोने की ज्वैलरी लेना आपके लिए आसान हो जाएगा।

डिजिटल गोल्ड

डिजिटल गोल्ड का मतलब है कि आप फिजिकल गोल्ड (सोनाअभूषण) खरीदने की बजाय इसे ऑनलाइन या इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदते हैं। इसे आपके नाम से सुरक्षित वॉलेट में रखा जाता है। इसका फायदा यह है कि आप सोने की कीमत बढ़ने पर लाभ ले सकते हैं और फिजिकल गोल्ड रखने की झंझट और चोरी का भी नहीं होगा।

डिजिटल गोल्ड में निवेश के फायदे

डिजिटल गोल्ड में आपको हमेशा 24 कैरेट शुद्ध सोना मिलता है। आम तौर पर ज्वैलरी 22 कैरेट से ज्यादा नहीं होती। इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड को जरूरत पड़ने पर फिजिकल गोल्ड में भी बदला जा सकता है। इसे खरीदने के लिए डीमैट अकाउंट की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए जो लोग शेयर बाजार की झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह आसान विकल्प है।

डिजिटल गोल्ड खरीदने के विकल्प

डिजिटल गोल्ड को Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे ऐप से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, MMTC-PAMP India Pvt. Ltd, Augmont Gold Ltd और Digital Gold India Pvt Ltd जैसी कंपनियां भी डिजिटल गोल्ड ऑफर करती हैं।

जोस अलुक्कास ऑनलाइन ईजी स्कीम

जोस अलुक्कास की ऑनलाइन ईजी स्कीम में आप 1,000, 2,000, 5,000 या 10,000 रुपए की EMI देकर सोना खरीद सकते हैं। योजना की अवधि 12 महीने की होती है और किस्तें केवल ऑनलाइन मोड से दी जाती हैं। 12 महीने की नियमित किस्तों के बाद, आप अपनी पसंद का आभूषण खरीद सकते हैं और योजना के तहत विशेष छूट का भी लाभ ले सकते हैं।

स्कीम शुरू करने के बाद नहीं हो सकता बदलाव

बता दें कि एक बार स्कीम शुरू करने के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता। वहीं, खाता धारक की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी ही योजना का लाभ उठा सकता है। इसकी खरीदारी ऑनलाइन शॉपिंग या जोस अलुक्कास के शोरूम से की जा सकती है।

तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट

तनिष्क गोल्डन हार्वेस्ट योजना में आप केवल 2,000 रुपए की मासिक राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं। प्रति महीने तय राशि जमा करने के बाद, आपको 1 किस्त राशि का 75% तक विशेष छूट मिलती है। अगर आपकी पहली किस्त 10,000 रुपए थी और आपने 10 महीने तक जमा किया, तो आप कुल 20,000 रुपए भुगतान करने होंगे। इस तरह से मासिक स्कीम के जरिए आप 2,000–5,000 रुपए जैसी छोटी राशि में भी धीरे-धीरे सोना खरीदकर अपनी मनपसंद ज्वैलरी पा सकते हैं।


Next Story