Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, इस अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी हुए घायल

Aryan
19 Feb 2026 2:05 PM IST
क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, इस अंपायर की मौत, कई खिलाड़ी हुए घायल
x
अन्य खिलाड़ियों के साथ दूसरे अंपायर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। उन्नाव के शुक्लागंज के सप्रू मैदान में चल रही केडीएमए लीग मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत का मामला सामने आया है। मानिक गुप्ता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर अंपायर थे। मधुमक्खियों के हमले के दौरान अंपायर मानिक गुप्ता 10 मिनट तक घिरे रहे। वहीं मधुमक्खियों के हमले के दौरान 15 से 20 खिलाड़ी भी घायल हो गए, अन्य खिलाड़ियों के साथ दूसरे अंपायर ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुलिस ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, कानपुर निवासी मणिक गुप्ता मैच में अंपायरिंग कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों पर टूट पड़ा। हमले के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

अस्पताल ले जाते वक्त बिगड़ गई हालत

दरअसल मधुमक्खियों के डंक से मणिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य अंपायर और करीब 15-20 खिलाड़ियों को भी मधुमक्खियों ने डंक मारा, जिनका इलाज कराया गया।

क्रिकेट संघ ने संवेदना प्रकट की

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. एन. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में अंपायर मणिक गुप्ता का निधन हो गया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं, जिससे हमले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि संघ इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत मणिक गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

मानिक गुप्ता का परिचय

मानिक गुप्ता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर अंपायर थे। वह 65 वर्ष के थे। उन्हें अंपायरिंग से बेहद प्यार था। वह हॉर्ट की बीमारी से भी पीड़ित थे। परिवार ने उनके पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। उनका अंतिम संस्कार भगवतदास घाट पर किया गया।


Next Story