
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पुतिन के भारत पहुंचने...
पुतिन के भारत पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री ने की द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है और दिल्ली इस हाई-प्रोफाइल विजिट के लिए पूरी तरह तैयार है। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है, इसलिए कूटनीतिक, सुरक्षा और लॉजिस्टिक स्तर पर बेहद सख्त व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर के कई हिस्सों में उनके स्वागत के लिए फ्लेक्स बोर्ड और रूसी झंडे लगा दिए गए हैं।
राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली पहुंचने से ठीक पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। यह मीटिंग शिखर सम्मेलन से पहले भारत–रूस रक्षा साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम मानी जा रही है।
रक्षा कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद
वहीं इस बैठक में रक्षा उत्पादन, जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग, सैन्य तकनीक सहयोग, लॉजिस्टिक्स सपोर्ट और भविष्य के रक्षा कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। पुतिन के आने से पहले दोनों देशों के रक्षा ढांचे का यह तालमेल यात्रा की रणनीतिक अहमियत को और बढ़ाता है।




