Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार में नए मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले सम्राट चौधरी के फाड़े गए पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला?

Anjali Tyagi
9 April 2026 1:16 PM IST
बिहार में नए मुख्यमंत्री के चुनाव से पहले सम्राट चौधरी के फाड़े गए पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला?
x

पटना। बिहार बीजेपी कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी के लगे पोस्टर को फाड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पोस्टर लगाया गया। हालांकि कुछ घंटों के बाद ही बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने उस पोस्टर को फाड़ दिया। इसे लेकर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, इस पोस्टर से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

BJP के मीडिया प्रभारी ने क्या कहा?

इस पोस्टर को बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाने के कुछ देर बाद ही फाड़ दिया गया। गौर करने वाली बात यह थी कि बीजेपी के ही कार्यकर्ता और बीजेपी कार्यालय के कर्मचारी ने मिलकर पोस्टर को हटा दिया। इस पूरे मामले पर बिहार BJP के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा, किसने पोस्टर लगाया और किसने फाड़ा, इसके बारे में मुझे नहीं पता। इस पोस्टर को लगाने का उद्देश्य क्या था, इसकी भी जानकारी नहीं।

संजय कुमार झा क्या बोले

जनता दल (यूनाइटेड) के राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा- नीतीश कुमार आज दिल्ली जा रहे हैं, कल 12:15 बजे उनका शपथ ग्रहण पार्लियामेंट हाउस में है. चेयरमैन साहब दिलवाएंगे...13 तारीख तक खरमास है, 13 के बाद, खरमास के बाद 14 तारीख से सब कुछ रोल आउट हो जाएगा।

Next Story