Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

IPL के आगाज से पहले KKR के खिलाड़ियों ने किया कमाल! पप्पू यादव के बेटे ने खिंचा ध्यान, इस बात को लेकर मैनेजमेंट की बढ़ी चिंता

Shilpi Narayan
21 March 2026 10:55 AM IST
IPL के आगाज से पहले KKR के खिलाड़ियों ने किया कमाल! पप्पू यादव के बेटे ने खिंचा ध्यान, इस बात को लेकर मैनेजमेंट की बढ़ी चिंता
x
युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को 200 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

नई दिल्ली। IPL का आगाज होने में अब महज कुछ ही दिन का समय रह गया है। इससे पहले KKR के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इससे टीम मैनेजमेंट की खुशी भी बढ़ गई है लेकिन साथ ही मैनेजमेंट की चिता भी बढ़ा दी है। दरअसल, ईडन गार्डन्स में खेले गए टीम के पहले इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में 20 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए और अपनी टीम को 200 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

रिंकू की टीम ने पहले बनाया बड़ा स्कोर

इस अभ्यास मैच में रिंकू सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रिंकू ने खुद भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी की और 25 गेंदों पर 45 रन बनाए। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने भी 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दी जबकि सार्थक रंजन ने 37 रन की छोटी लेकिन असरदार पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी। एक समय ऐसा लग रहा था कि 200 रन का यह लक्ष्य दूसरी टीम के लिए मुश्किल साबित होगा।

अंगकृष रघुवंशी ने बदल दिया मैच

हालांकि रन चेज में कप्तान अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद फिन एलन (23) ने तेजी से रन बनाकर पारी को गति दी, लेकिन मैच का असली मोड़ अंगकृष रघुवंशी की बल्लेबाजी से आया। उन्होंने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया और गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। अंगकृष ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। उनकी पारी में 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि टीम को जीत तक भी पहुंचाया। वहीं इस पारी के बाद केकेआर के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर खड़ा हो गया है। अंगकृष की फॉर्म इतनी शानदार है कि उन्हें बाहर बैठाना आसान नहीं होगा। टीम संयोजन को देखें तो टॉप ऑर्डर में पहले से कई दावेदार मौजूद हैं।

Next Story