
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- IPL के आगाज से पहले...
IPL के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहुंची अयोध्या! ऋषभ पंत समेत इन खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। IPL के आगाज से पहले सभी टीम तैयारियों में जुट गई है। दरअसल, 28 मार्च से IPL का शुभारंभ होने जा रहा है। इसको लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। इस बीच आईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। सभी ने राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। आगामी सीजन में बेहतर प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान टीम के कप्तान ऋषभ पंत समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया। मंदिर परिसर में टीम के पहुंचने से श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की
मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने सभी खिलाड़ियों को मंदिर का भ्रमण कराया। खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता की सराहना की। दर्शन-पूजन के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल के आगाज से पहले टीम का यह आध्यात्मिक दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।




