
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बॉलीवुड में कैम्प का...
बॉलीवुड में कैम्प का हिस्सा होने की वजह से बर्बाद हुआ इस अभिनेत्री का करियर! छलका था दर्द

मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह ने सलमान खान जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम कियै है। हालांकि इसके बावजूद भी बॉलीवुड में वह सफलता हासिल नहीं कर पाई है। जिसकी उन्हें उम्मीद थी। ऐसे में डेदी शाह ने बॉलीवुड में प्रचलित 'कैम्प कल्चर' और उससे उनके करियर पर पड़े नकारात्मक असर के बारे में खुलकर बात की थी।
डेजी ने साझा किया कि कई फिल्म निर्माताओं ने उनसे बाद में कहा कि वे उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उन्हें लगा कि डेजी एक विशिष्ट कैम्प का हिस्सा हैं। निर्माताओं को यह गलतफहमी थी कि एक बड़े कैम्प का हिस्सा होने के कारण उनकी फीस बहुत अधिक होगी और उनका बजट उसे वहन नहीं कर पाएगा।
उन्होंने बताया कि इन बातों और सही स्क्रिप्ट न मिलने की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ। एक समय वह इतनी परेशान थीं कि घर से बाहर निकलना या किसी से मिलना भी नहीं चाहती थीं।
डेजी ने स्वीकार किया कि हालांकि वह अपने करियर की अब तक की यात्रा से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने समय के साथ परिस्थितियों को स्वीकार करना सीख लिया है। वह अब खुद पर काम कर रही हैं और सही समय का इंतजार कर रही हैं।
संघर्षों के बावजूद, वह सलमान खान के साथ काम करने और अपनी दो फिल्मों के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने को अपनी उपलब्धि मानती हैं।




