
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बंगाल विधासभा चुनाव:...
बंगाल विधासभा चुनाव: भवानीपुर से ममता बनर्जी लड़ेगी चुनाव! टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।
नए चेहरों को उतारा
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभव और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सूची में कई मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया गया है जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरों को उतारा गया है। खास बात यह है कि इस बार भी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी से होने की संभावना जताई जा रही है।




