Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bharat Band: केरल और पश्चिम बंगाल में दिखा हड़ताल का असर, कहीं ट्रेनें रोकी गईं, तो कहीं चक्का जाम, जानें बंद का किस-किस ट्रेड यूनियन ने किया समर्थन

Aryan
9 July 2025 2:56 PM IST
Bharat Band: केरल और पश्चिम बंगाल में दिखा हड़ताल का असर, कहीं ट्रेनें रोकी गईं, तो कहीं चक्का जाम, जानें बंद का किस-किस ट्रेड यूनियन ने किया समर्थन
x
रिपोर्ट के मुताबिक हड़ताल में लगभग 25 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं

नई दिल्ली। नेशनल ट्रेड यूनियन के द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। कई राज्यों में बुधवार को भारत बंद का असर दिखा जैसे केरल और पश्चिम बंगाल। जबकि

कई राज्यों में बैंक के कामकाज प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हड़ताल में लगभग 25 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं, हड़ताल की वजह सरकार का नया श्रम कानून है। विरोध प्रदर्शन में देश के लगभग 10 ट्रेड यूनियन शामिल हैं।

भारत बंद का असर

केरल में भारत बंद का असर अधिक दिखा। कोयंबटूर में तमाम बसें रोकी गईं, जबकि कोझीकोड में भी भारत बंद का पालन किया गया। यहां की सड़कों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं दौड़ रही हैं। कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद किये गए। कोच्चि में भी सड़कें खाली नजर आईं, यहां भी भारत बंद का असर पूरी तरह से नजर आया।

जादवपुर रेलवे स्टेशन पर हुआ हंगामा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में वामपंथी दलों के यूनियन ने भी जादवपुर में पैदल मार्च निकाला और भारत बंद का हिस्सा बने।

जादवपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, कई कार्यकर्ता सीधे रेलवे स्टेशन के अंदर घुसकर हंगामा किया। इस वजह से कई जगहों पर ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा है। कई जगहों पर आगजनी भी की गई। वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

ट्रेड यूनियन के द्वारा हड़ताल

ट्रेड यूनियन के हड़ताल का मुख्य कारण सरकार के चार नई श्रम संहिताओं को लागू करना है। ट्रेड यूनियन का मानना है कि नई श्रम संहिताओं की वजह से काम के घंटे बढ़ेंगे और ऐसे में कंपनी के मालिकों को अधिक मुनाफा मिलेगा, जबकि कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। नई संहिता आ जाने के बाद हड़ताल करना भी कठिन होगा। इसके कारण नौकरी भी खतरे में आ सकती है तथा सैलरी भी प्रभावित होगी।

भारत बंद का किस-किस ट्रेड यूनियन ने किया समर्थन

• इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस

• हिंद मजदूर सभा

• सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस

• ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस

• सेफ्ल एम्प्लॉयड वीमेंस एसोसिएशन

• ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस

• यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस

• लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन

• ट्रेड यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC)



Next Story