Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा बोल्ड सीन से भी कभी नहीं घबराई, बोली- इसे देने से परहेज नहीं...

Anjali Tyagi
4 April 2026 7:30 PM IST
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा बोल्ड सीन से भी कभी नहीं घबराई, बोली- इसे देने से परहेज नहीं...
x



मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ये मुकाम इतनी आसानी से हासिल नहीं किया है। मोनालिसा नेअपने करियर और इंडस्ट्री में बोल्ड सीन्स को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वे पर्दे पर बोल्ड सीन्स देने से कभी नहीं हिचकीं और हमेशा स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार काम किया है।


मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बी-ग्रेड फिल्मों से की थी, जहां उन्होंने कई बार इंटीमेट सीन दिए। उनका मानना है कि पर्दे पर बोल्ड होना उनकी पेशेवर जरूरत रही है और उन्होंने कभी इसे देने से परहेज नहीं किया है।


एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री के काले सच कास्टिंग काउच पर भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी ऐसे प्रस्ताव मिले थे और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में "क्लीवेज" दिखाने को लेकर एक तरह का जुनून देखा जाता है।


उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काउच और अन्य चुनौतियों का सामना किया, और फिर भी अपनी पहचान बनाई।


अभिनेत्री ने ये भी बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कई ऐसी फिल्मों के ऑफर मिले, जिन्हें आम तौर पर बी-ग्रेड श्रेणी में रखा जाता है। आर्थिक जरूरतों और इंडस्ट्री में जगह बनाने की चुनौती के बीच उन्होंने ऐसे कई प्रोजेक्ट्स स्वीकार किए।

Next Story