Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह उतरेंगे चुनावी मैदान! उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद उठे यह सवाल, इस विधानसभा सीट से आजमा सकते हैं किस्मत

Shilpi Narayan
30 Sept 2025 11:45 AM IST
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह उतरेंगे चुनावी मैदान! उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद उठे यह सवाल, इस विधानसभा सीट से आजमा सकते हैं किस्मत
x
बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा आगामी चुनाव में पवन सिंह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे

नई दिल्ली। बिहार चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है। वहीं चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह RLSP के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास हुई है। लेकिन चुनाव से पहले पवन सिंह की कुशवाहा से यह मुलाकात कई मायनों में खास है। इसके साथ ही सियासी हलचल तेज हो गई है।

मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पवन सिंह की आरा विधानसभा सीट

मिली जानकारी के अनुसार, इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य पवन सिंह की आरा विधानसभा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है। लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाने वाले पवन सिंह ने कई मौकों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। अब बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही पवन सिंह भी राजनीतिक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

भोजपुर इलाके में बड़ा फैन बेस

बता दें कि आरा विधानसभा सीट पर पिछले 25 सालों में 20 साल तक बीजेपी का दबदबा रहा है। यह भोजपुर क्षेत्र का वही इलाका है, जहां बीजेपी ने साल 2000 में पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं अगर पवन सिंह का यहां से चुनाव लड़ते हैं तो इस सीट को और दिलचस्प बना देगा। वहीं पवन सिंह का भोजपुर इलाके में बड़ा फैन बेस है। भोजपुरी सिनेमा के जरिए उन्होंने आम जनता के बीच अच्छी खासी पकड़ बनाई है। वहीं अगर पवन सिंह एनडीए के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं तो इसका चुनावी लाभ मिल सकता है, खासकर उन मतदाताओं के बीच जो फिल्मों और स्टार पावर से जुड़े हैं।

कलाकारों की लोकप्रियता ने चुनावी नतीजों पर असर डाला

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भोजपुरी सिनेमा के कलाकार राजनीति में कदम रख रहे हैं। इससे पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जैसे कलाकार राजनीतिक अखाड़े में सक्रिय रूप से शामिल हुए हैं। इन कलाकारों की लोकप्रियता ने चुनावी नतीजों पर असर डाला है। पवन सिंह की बात करें तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था जहां इन्हें हार का समना करना पड़ा था। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा के हारने का भी सबसे बड़ा कारण पवन सिंह ही थे। इसलिए आज की बैठक को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पावर स्टार कुशवाहा से माफी मांगने भी पहुंचे हैं।

एनडीए के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे

वहीं पवन सिंह को लेकर बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि पवन जी (गायक पवन सिंह) भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख) ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। आगामी चुनाव में पवन जी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में एनडीए के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।

Next Story