Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भूपेन बोराह ने राहुल गांधी से कहा-'सर, मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है,' जानें इस पर नेता विपक्ष का कथन

Shilpi Narayan
19 Feb 2026 12:38 PM IST
भूपेन बोराह ने राहुल गांधी से कहा-सर, मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है, जानें इस पर नेता विपक्ष का कथन
x

गुवाहाटी। पूर्व एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोराह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब मैंने राहुल गांधी से कहा कि'सर, मुझे बहुत अपमान महसूस हो रहा है,' तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें भी बहुत अपमान सहना पड़ रहा है। उस क्षण मुझे लगा कि मेरे अपमान का कोई महत्व नहीं है। लेकिन मैं इतना सहन नहीं कर सकता, मुझमें इसे सहने की इतनी क्षमता नहीं है।

जल्द से जल्द गठबंधन सरकार बनानी होगी

वहीं आज प्रियंका गांधी वाड्रा असम पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया और मंदिर में पूजा करने के बाद मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उनके इस बयान पर असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह कि प्रियंका गांधी के असम कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार, 9 तारीख को एक बैठक हुई थी जिसमें यह चर्चा हुई कि हमें जल्द से जल्द गठबंधन सरकार बनानी होगी और इतने कम समय में केवल भूपेन बोराह ही ऐसा कर सकते हैं।

मुझे भी इस अवसर का लाभ उठाने में खुशी हुई

योजना यह थी कि प्रियंका गांधी के यहां पहुंचते ही सभी गठबंधन सहयोगी एक साथ हाथ उठाकर गठबंधन की घोषणा कर देंगे। मुझे भी इस अवसर का लाभ उठाने में खुशी हुई। अब भी गठबंधन होगा। वहीं गौरव गोगोई ने गठबंधन इसलिए तोड़ा क्योंकि अगर गठबंधन सरकार बनती तो वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। उन्हें डर था कि अगर गठबंधन जारी रहा तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। अब तो गठबंधन होगा ही। असम कांग्रेस के स्तंभ रहे कई वरिष्ठ नेताओं को अपमानित होना पड़ा है। वे बचे हुए नेताओं को मनाने की कोशिश करेंगे।

Next Story