Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BCCI में बड़ा बदलाव! Rajeev Shukla बनेंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, Roger Binny का खत्म हो रहा कार्यकाल, जानें क्या है वजह

Anjali Tyagi
2 Jun 2025 12:46 PM IST
BCCI में बड़ा बदलाव! Rajeev Shukla बनेंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, Roger Binny का खत्म हो रहा कार्यकाल, जानें क्या है वजह
x
साल 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी अब रिटायर होने जा रहे हैं।

मुंबई। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी अब रिटायर होने जा रहे हैं। बता दें 19 जुलाई को रोजर बिन्नई का कार्यकाल खत्म हो सकता है। ऐसे में जब तक नया बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं मिलता तब तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे।

किस कारण से खत्म हो रहा कार्यकाल

बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन वह 70 साल के हो जाएंगे और बीसीसीआई के सभी पदाधिकायों को 70 की उम्र के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उनके बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस पद को संभाल सकते हैं।

BCCI के अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे Rajeev Shukla

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई के महीने में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर इस पद को संभाल सकते हैं। क्योंकि बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी का जन्मदिन 19 जुलाई को हैं और वह उस दिन 70 साल के हो जाएंगे। ऐसे में 65 साल के राजीव शुक्ला को पहले तीन महीने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का रोल दिया जाएगा। सितंबर के महीने में सालाना जेनरल मीटिंग होगी, उस महीने में वह 66 साल के हो जाएंगे और वह फिर पूरे तरीके से अध्यक्ष के चुनावों के लिए खड़े हो सकते हैं। जब तक कोई नया बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं मिलता तब तक राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर ये कुर्सी संभालेंगे।

2022 अक्टूबर में बने थे बीसीसीआई के अध्यक्ष

रोजर बिन्नी को 2022 अक्टूबर में बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया था। वह बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने थे, जिन्होंने सौरव गांगुली को रिप्लेस करते हुए ये पद हासिल किया था। अब उनके 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Roger Binny के कार्यकाल में कैसा रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन

बता दें कि रोजर बिन्नी के कार्यकाल में भारतीय टीम ने दो व्हाइट बॉल खिताब , आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल जीता है। साथ ही उन्होंने क्रिकेट में महिला प्रीमियर लीग का भी आगाज कराया और घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अहम कदम उठाए। सीनियर खिलाड़ियों का भी घरेलू क्रिकेट में खेलना और घरेलू क्रिकेटर्स को अच्छा वेतन मिलने जैसी सुविधाओं पर काम किया।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर

आपको बता दें बिन्नी, जो भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रहे हैं। बिन्नी 27 टेस्ट मैचों और 72 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टेस्ट में 47 विकेट और बल्ले से 830 रन बनाए, जिसमें 5 हाफ सेंचुरी रही। 72 वनडे मैच में उन्होंने 77 विकेट चटकाए और 629 रन बनाए। भारत के पहले विश्व कप का खिताब जिताने में उनका अहम योगदान रहा था। वह 1983 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे थे।

Next Story