
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- योगी सरकार का बड़ा...
योगी सरकार का बड़ा फैसला! अब रामनवमी पर दो दिन का अवकाश घोषित....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल अब रामनवमी पर छुट्टी एक दिन नहीं बल्कि दो दिन रहेगी। पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ ही 27 मार्च को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार ने यह कदम मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर उठाया है।
भीड़ प्रबंधन में मिलेगी सुविधा
हर साल इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग पूजा और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस स्थिति में अतिरिक्त अवकाश से लोगों को सुविधा भी मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
आस्था और परंपराओं के प्रतिबद्ध
दरअसल योगी सरकार ने इस निर्णय के माध्यम से लोगों को संदेश दिया है कि सरकार आस्था और परंपराओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी तैयारी को लेकर प्रशासन को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।




