Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Big Encounter: बिहार के चार मोस्टवांटेड बदमाश दिल्ली में मुठभेड़ के बाद ढेर, ELECTION को लेकर था खतरनाक मंसूबा...

Aryan
23 Oct 2025 10:27 AM IST
Big Encounter: बिहार के चार मोस्टवांटेड बदमाश दिल्ली में मुठभेड़ के बाद ढेर, ELECTION को लेकर था खतरनाक मंसूबा...
x
आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले गैंग सदस्यों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।

नई दिल्ली। बिहार के चार मोस्टवांटेड बदमाश दिल्ली में मुठभेड़ के बाद ढेर हुए हैं। बिहार पुलिस और दिल्ली अपराध शाखा ने संयुक्त कार्रवाई की है। चारों बदमाश कुख्यात रंजन पाठक गैंग के सदस्य थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। चारों बदमाश बिहार में मोस्ट वांटेड थे।

दिल्ली अपराध शाखा और बिहार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में रोहिणी में हुई मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मारे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक्स में उस जगह के दृश्य जारी किये हैं जहां रात 2.20 बजे चार आरोपियों और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम के बीच गोलीबारी हुई। चारों पर बिहार में कई मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्याएं और सशस्त्र डकैती शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी में एक मुठभेड़ के दौरान बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया। मुठभेड़ सुबह 2:20 बजे हुए। विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गिरोह के सदस्य आगामी बिहार विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इनकी मौत हुई

इस मुठभेड़ में बिहार के रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) और अमन ठाकुर (21) मारे गए। रंजन पाठक, बिमलेश महतो और मनीष पाठक सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर करावल नगर, दिल्ली का रहने वाला था।

Next Story