Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बड़ी खबर: भारत पाक के...
मुख्य समाचार
बड़ी खबर: भारत पाक के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद
Varta24 Desk
10 May 2025 6:11 PM IST

x
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों में चल रहे तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं।
सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद
सीजफायर को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दिया गया है। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे।
Next Story