Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान! कहा- सैनिकों के हाथों को चूमकर नमन करना....

Aryan
24 March 2026 11:43 AM IST
ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान! कहा- सैनिकों के हाथों को चूमकर नमन करना....
x
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान का उज्ज्वल भविष्य और आने वाले समय में शांति, देश की जनता की हिम्मत, धैर्य और एकता की वजह से संभव हो सकेगा

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान की सेना और देश के नागरिकों की तारीफ की। पेजेशकियन ने कहा कि मैं देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के हाथों को चूमते हुं और उनको नमन करते हैं। उन्होंने देश की सेना को असली रक्षक कहा है।

मसूद पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आगे कहा कि ईरान का उज्ज्वल भविष्य और आने वाले समय में शांति, देश की जनता की हिम्मत, धैर्य और एकता की वजह से संभव हो सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के लोग और सेना देश की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं। राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि देश की ताकत उसकी जनता और सेना की एकजुटता में है। उन्होंने सभी लोगों को एक साथ खड़े रहने की अपील की, जिससे देश मजबूत बना रहे। बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। लेकिन ट्रंप के बयान के बाद से ऐसा लग रहा है कि युद्धविराम की कोशिशें भी की जा रही है।

ईरान-अमेरिका जंग की शुरुआत

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हवाई हमला किया था। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस अटैक बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी, आज पूरा मिडिल ईस्ट जंग के मैदान में बदल गया है।

Next Story