
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Delhi Humayun Tomb...
Delhi Humayun Tomb हादसा में बड़ा अपडेट! दरगाह की छत गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, देखें वीडियो

नई दिल्ली। दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहर हुमायूं के मकबरे में आज बड़ा हादसा हो गया। जिसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। स्मारक में स्थित दरगाह की छत गिरने से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
दीवार के गिरते ही अफरा-तफरी मची
वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, उन्हें घटना की सूचना शाम करीब 4:30 बजे मिली, जिसके बाद राहत कार्य के लिए 5 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। एनडीआरएफ और पुलिस बल भी मौके पर राहत व बचाव अभियान में जुटे हैं। वहीं दीवार के गिरते ही अफरा-तफरी मची।
प्रशासन ने हादसे की जांच के दिए हैं आदेश
बता दें कि हुमायूं का मकबरा विश्व धरोहर स्थल है जो स्थापत्य कला की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और हर दिन हजारों सैलानी यहां आते हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह भी पता लगाया जा रहा है कि दीवार गिरने के पीछे की वजह क्या रही रखरखाव में लापरवाही, मौसम का असर या कोई और तकनीकी कारण। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किया जा रहा है।