Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bigg Boss Season 19: उलटी गिनती शुरू, जल्द ही अराजकता का खुलेगा ताला...शो का नया प्रोमो जारी, सलमान की होस्टिंग पर सस्पेंस

Shilpi Narayan
25 July 2025 6:16 PM IST
Bigg Boss Season 19: उलटी गिनती शुरू, जल्द ही अराजकता का खुलेगा ताला...शो का नया प्रोमो जारी, सलमान की होस्टिंग पर सस्पेंस
x

मुंबई। टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। वहीं इस शो को सलमान खान कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। शो में फूल ड्रामा के साथ सलमान की होस्टिंग को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बीच JioHotstar ने बिग बॉस सीजन 19 का एक प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक नया लोगो और शो की वापसी का संकेत दिया गया है।


जल्द ही अराजकता का ताला खुलेगा

JioHotstar और JioHotstar Reality के इंस्टाग्राम पेज ने एक संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कैप्शन दिया कि उलटी गिनती शुरू हो गई है, जल्द ही अराजकता का ताला खुलेगा देखते रहिए! यह नए सीजन की पहली आधिकारिक घोषणा है, जो कलर्स चैनल पर भी प्रसारित होगा। उन्होंने जो प्रोमो पोस्ट किया है, उसमें शो का एक नया रंगीन लोगो दिखाया गया है।


बहुरंगी आंख 'नाटक, संघर्ष और मनोरंजन के कई रंगों

मिली जानकारी के अनुसार बहुरंगी आंख 'नाटक, संघर्ष और मनोरंजन के कई रंगों' की ओर इशारा करती है। नए लोगो के अनावरण के अलावा, यह आंख इस बहुचर्चित शो के नए सीजन की वापसी का भी संकेत देती है। फिलहाल शो के होस्ट के बारे में अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है, भले ही सलमान के नए सीजन में वापसी की उम्मीद हो। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म और चैनल ने भी अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि शो का प्रसारण कब शुरू होगा।


सलमान के होस्ट के रूप में वापसी करने की उम्मीद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 19 का प्रीमियर 29-30 अगस्त के वीकेंड में होगा। सलमान के होस्ट के रूप में वापसी करने की उम्मीद है, रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले तीन महीनों के बाद फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर इसकी कमान संभालेंगे। शो में 15 प्रतियोगी और 3-5 अतिरिक्त वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की उम्मीद है। अब तक, बिग बॉस 19 में भाग लेने के लिए 20 से अधिक मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया गया है।

Next Story