Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BIHAR: पूर्णिया के बाद अब फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट, सुपौल में भी हवाई अड्डा के लिए टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी

Shilpi Narayan
11 March 2026 2:13 PM IST
BIHAR: पूर्णिया के बाद अब फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट, सुपौल में भी हवाई अड्डा के लिए टेंडर की प्रक्रिया हुई पूरी
x
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अररिया के फारबिसगंज में 150 एकड़ में हवाई अड्डा बनेगा। सुपौल के वीरपुर में हवाई अड्डा के लिए टेंडर निकालने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा हुआ है।

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश ने बड़ा सौगात देने का ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार की अलग-अलग लगभग 545.88 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और योजना का कार्यारंभ किया। वहीं सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में बिहार देश के टॉप राज्यों में शामिल होगा। इन वर्षों में सबसे ज्यादा काम होगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। एक-एक काम पहले से करते आ रहे हैं। यहां बराबर आते रहे हैं। बिहार का खूब अच्छा होने वाला है। सब तरह से काम हुआ है।

फारबिसगंज में 150 एकड़ में हवाई अड्डा बनेगा

वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अररिया के फारबिसगंज में 150 एकड़ में हवाई अड्डा बनेगा। सुपौल के वीरपुर में हवाई अड्डा के लिए टेंडर निकालने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा हुआ है। अररिया में सीएम ने 54 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से अररिया आरएस में 29.6 करोड़ की लागत से बने एएनएम प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन और विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मिल्क चिलिंग प्लांट नवीकरण का किया शिलान्यास

इसके अलावा कोसी डेयरी के मिल्क चिलिंग प्लांट नवीकरण का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला अररिया कालेज स्थित स्टेडियम पहुंचा। जहां उन्होंने जनसंवाद को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लगभग 12.25 मिनट में वहां से किशनगंज के लिए रवाना हो गए।

Next Story