
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार विधानसभा चुनाव:...
बिहार विधानसभा चुनाव: इन जिलों में होगा इस तारीख को मतदान, जानें दोनों चरणों की नॉमिनेशन डेट

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में 2 फेजों में विधानसभा चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहले फेज के लिए वोटिंग होगी और 11 नवंबर को दूसरे फेज के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल
फर्स्ट फेज
नॉमिनेशन: 10 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
वोटिंग : 06 नवंबर 2025
सेकेंड फेज
नॉमिनेशन: 13 अक्टूबर 2025
अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
वोटिंग : 11 नवंबर 2025
मतगणना: 14 नवंबर 2025
फर्स्ट फेज में इन जिलों में होगा चुनाव
गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया।
सेकेंड फेज में इन जिलों में होगा चुनाव
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर।