Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Bihar Band: बीजेपी यह समझ ले यह बिहार है यहां महाराष्ट्र की तरह वोट चोरी नहीं चलेगी... बोले राहुल गांधी, तेजस्वी ने कहा-'गोदी आयोग'

Shilpi Narayan
9 July 2025 12:52 PM IST
Bihar Band: बीजेपी यह समझ ले यह बिहार है यहां महाराष्ट्र की तरह वोट चोरी नहीं चलेगी... बोले राहुल गांधी, तेजस्वी ने कहा-गोदी आयोग
x
तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या दो गुजराती तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट देगा और कौन नहीं देगा। ये लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

पटना। चुनाव आयोग की ओर से बिहार में चलाए जा रहे वोटर लिस्ट रिवीजन अभियान के खिलाफ आज महागठबंधन ने चक्का जाम का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं और तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च निकाल रहे हैं।

महाराष्ट्र में गरीबों के वोट काटे गए

वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की चोरी हुई, उसी तरह की कोशिश बिहार में भी हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि वोटर लिस्ट रिवीजन वोट छीनने का तरीका है। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे महाराष्ट्र में वोट की चोरी हुई वो ऐसी चोरी बिहार में नहीं होने देंगे। बीजेपी यह समझ ले यह बिहार है यहां चोरी नहीं चलेगी। महाराष्ट्र में गरीबों के वोट काटे गए। महाराष्ट्र में सभी नए वोट बीजेपी को मिले। देश का संविधान चुनाव आयोग पर भी लागू होता है।

हम लोग चुप नहीं बैठेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या दो गुजराती तय करेंगे कि कौन बिहारी वोट देगा और कौन नहीं देगा। ये लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हम बीजेपी की और नीतीश कुमार के 'गोदी आयोग' को अनुमति नहीं देंगे। दादागिरी नहीं चलेगी। बिहार लोकतंत्र की जननी है और वे यहां लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बिहार के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। यहां 'क्रांति' होगी।

Next Story