
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार बंद: वोटर लिस्ट...
बिहार बंद: वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी का मार्च बिहार विधानसभा पहुंचा, पुलिस ने रोका

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान प्रगति पर है। विपक्ष इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। इसके विरोध में आज बिहार बंद बुलाया गया है। वहीं इस मौके पर विपक्ष के कई बड़े नेता साथ दिखे। बिहार बंद को लेकर पटना में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मार्च बिहार विधानसभा पहुंच चुका है। लेकिन इनके मार्च को विधानसभा के पास पुलिस ने रोक दिया है। वहीं समर्थकों का जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है।
कई बड़े नेता हुए शामिल
दरअसल, इस मौके पर मार्च में भाकपा महासचिव डी राजा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के अलावा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी शामिल हुए हैं।
कन्हैया कुमार ने कहा सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए
वहीं इस बंद को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार बंद पर कहा कि सड़कों पर उतरे हैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए क्योंकि कहा जाता है कि अगर सड़कें सुनी हो जाए तो संसद आवारा हो जाती है इसलिए सड़कों पर उतरना जरूरी है।
लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गया-तेजस्वी यादव
बता दें कि बिहार बंद के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था पर कहा कि यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है। लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गया है। नीतीश कुमार अचेत हैं। वे हाईजैक हो रखे हैं, सब जानते हैं कि चुनाव के बाद उनके साथ क्या किया जाएगा।
पप्पू यादव बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर उतरें
सांसद पप्पू यादव भी बिहार बंद के समर्थन में सड़क पर दिखे। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि शंखनाद हो गया, जनता सड़क पर उतर गई, वोटबंदी की सरकार उखाड़ फेंकेगा बिहार, राहुल गांधी जी हम बिहारी हैं तैयार।