Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इन दो लड़कियों ने किया टॉप, 98.40% अंक किए प्राप्त

Aryan
29 March 2026 1:36 PM IST
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, इन दो लड़कियों ने किया टॉप, 98.40% अंक किए प्राप्त
x
10वीं में 12 लाख से अधिक बच्चे पास हुए हैं।

पटना। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं में करीब 15,12,687 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। आखिरकार उनके बेसब्री से इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। आप नीचे दी गई बेवसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। टॉपर में दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

15 लाख से अधिक बच्चों ने दिया था एग्जाम

10वीं की बोर्ड परीक्षा में 15 लाख से अधिक बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें से 12 लाख से अधिक बच्चे पास हुए हैं.

गूगल पर सर्च करने पर जो वेबसाइट्स आपको सबसे ऊपर या सजेशन में दिखेंगी, वो हैं

biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

results.biharboardonline.com

Next Story