Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नीतीश कैबिनेट विस्तार: 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट, 13 मंत्रियों का नया पता बदला

DeskNoida
25 Nov 2025 10:20 PM IST
नीतीश कैबिनेट विस्तार: 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट, 13 मंत्रियों का नया पता बदला
x
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार और मो. जमा खान को उनका पुराना सरकारी आवास ही बरकरार रखा गया है।

बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट के हालिया विस्तार के बाद अब सभी 26 नए मंत्रियों को सरकारी बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। इनमें 13 पुराने मंत्री हैं जिन्हें उनका पिछला बंगला ही मिला है, जबकि 13 नए मंत्रियों को पटना के पॉश इलाकों में स्थित बंगले आवंटित किए गए हैं।

पुराने मंत्रियों को मिला वही बंगला

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार और मो. जमा खान को उनका पुराना सरकारी आवास ही बरकरार रखा गया है।

13 नए मंत्रियों का नया पता

  1. उद्योग मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल – 2 स्ट्रैंड रोड (पहले विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का बंगला)
  2. पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता – 33 हार्डिंग रोड
  3. आईटी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह – 4 स्ट्रैंड रोड
  4. श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर – 41 हार्डिंग रोड
  5. पर्यटन एवं कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद – 25 हार्डिंग रोड
  6. कृषि मंत्री रामकृपाल यादव – 43 हार्डिंग रोड
  7. आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद – 12 हार्डिंग रोड
  8. पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद – 3 सर्कुलर रोड
  9. एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन – 26 एम स्ट्रैंड रोड
  10. सहकारिता एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार – 27 हार्डिंग रोड
  11. गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार – 21 हार्डिंग रोड
  12. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह – 13 हार्डिंग रोड
  13. पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश – 24 एम स्ट्रैंड रोड

इनमें से अधिकांश बंगले पटना के हार्डिंग रोड, स्ट्रैंड रोड और सर्कुलर रोड जैसे प्रतिष्ठित इलाकों में हैं, जो बिहार के मंत्रियों और वीवीआईपी के लिए आरक्षित हैं।

नीतीश कैबिनेट में हाल ही में 26 नए चेहरों को शामिल किया गया था, जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। बंगला आवंटन के साथ ही नए मंत्रियों का विभागीय कामकाज भी पूरी तरह शुरू हो चुका है।

Next Story