
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बिहार के मुख्यमंत्री...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने दी बधाई, जानें कारण

नई दिल्ली। नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बधाई दी है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अद्वितीय और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। इस अनुकरणीय और ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री बिहार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल कर आपको आधिकारिक प्रमाण-पत्र समर्पित करने पर खुद को गौरवान्वित महसूस करेगा।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने दी बधाई
बता दें कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 1947 से 2025 तक भारत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी नेता ने 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसे भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अनूठी, असाधारण और दुर्लभ उपलब्धि बताया गया है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल करने की घोषणा की है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने कहा लगातार दस बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक उल्लेखनीय व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव का क्षण भी है। शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति आपका यह निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
बिहार विधानसभा के चुनावों में हुई थी ऐतिहासिक जीत
2025 के विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई तो वहीं नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को भी 85 सीटें मिलीं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ पटना के गांधी मैदान में ली।




